Wednesday, November 25, 2020

STD 7TH VACHAN

 

 वचन

 

शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं; जैसे- किताब-किताब हिंदी में वचन के निम्नलिखित दो भेद होते हैं

1.    एकवचन

2.    बहुवचन

 

कुछ विशेष नियम

1.    संज्ञा के अतिरिक्त सर्वनाम शब्दों के भी वचन बदलते हैं।

2.    द्रव्यवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा का प्रयोग एकवचन के रूप में होता है।

3.    आदर देने के लिए सदैव बहुवचन को प्रयोग किया जाता है।

4.    कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- आँसू, दर्शन, हस्ताक्षर आदि।

5.    कुछ शब्द सदा एक वचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- बारिश, पानी, दूध आदि।

6.    संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के वचन बदलने पर क्रिया का रूप भी बदल जाता है।

वचन परिवर्तन

1. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में एं’  लगाकर।
जैसे बालिका + एँ = बालिकाएं (बहुवचन)
कथा + एँ = कथाएं ( बहुवचन)
सभा + एँ = सभाएं ( बहुवचन)

2. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में के स्थान पर एँलगाकर।
दीवार = दीवार + एँ = दीवारें
सलवार = सलवार + एँ = सलवारें

3. इकारांत और ईकारांत शब्दों के अंत में याँजोड़कर । दीर्घ को हृस्व स्वर कर दिया जाता है।
जैसे गति = गति + याँ
ई + याँ = गतियाँ

मछली = मछली + याँ
ई + याँ = मछलियाँ

4. कुछ शब्दों के साथ जन, गण, वृंद और वर्ग लगाकर




5. आकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंतिम “” के स्थान पर  लगाकर


अभ्यास-कार्य

पिताजी ने बाल कटवाए।(उपर्युक्त रेखांकित शब्द का वचन बताइए-)

2 हमें सदा सत्य बोलना चाहिए।(उपर्युक्त रेखांकित शब्द का वचन बताइए।)

3 प्रधानाचार्य  जी भाषण दे रहे हैं।(उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त वचन बताइए-)

 4 नानी जी कार्यालय से लौट आए।(उपर्युक्त रेखांकित शब्द का वचन बताइए-)

 

प्रश्न 2

व्याकरण पुस्तक पेज ८४ से प्रश्न ४,६ और ७ को हल करके नोट्बुक में लिखना है।

 

 workbook link


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Vachan/AS_WB_CB_VII_Hindi_Vachan.pdf


No comments:

Post a Comment