Friday, January 29, 2021

STD 7TH HINDI (काल)

 काल

 

क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते है; जैसे-


नेहा पढ़ रही थी। (बीता हुआ समय)
नेहा पढ़ रही है। (वर्तमान समय)
नेहा पढ़ेगी। (आने वाला समय)

इस आधार पर काल के तीन भेद होते हैं

1.    भूतकाल

2.    वर्तमान काल

3.    भविष्यत काल

1. भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से उसके बीते हुए समय में होने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं।
2.
वर्तमान काल  क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते हैं; जैसे- छात्र पढ़ रहे हैं।


3.
भविष्यत काल  क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में होने का पता चले, उसे भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे आयुष अपना जन्मदिन मनाएगा।

भूतकाल के छह भेद होते हैं

1.    सामान्य भूतकाल

2.    आसन्न भूतकाल

3.    पूर्ण भूतकाल

4.    अपूर्ण भूतकाल

5.    संदिग्ध भूतकाल

6.    हेतु हेतुमद भूतकाल

1. सामान्य भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। जैसे-

·         श्रीराम ने रावण को मारा।

·         नेहा ने नृत्य किया।

2. आसन्न भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई हैं उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं; जैसे-अध्यापिका पढ़ाकर आई है।


3.
पूर्ण भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं; जैसे महादेवी वर्मा ने संस्मरण लिखे थे।


4.
अपूर्ण भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में हो रही थी, परंतु समाप्त नहीं हुई थी, अतः ये अपूर्ण भूतकाल की क्रियाएँ हैं; जैसे- वर्षा हो रही थी।


5.
संदिग्ध भूतकाल  भूतकाल की जिस क्रिया के करने या होने से संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं; जैसे बच्चे विद्यालय गए होंगे।


6.
हेतु हेतुमद् भूतकाल  यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है। जैसे- यदि तुम आए होते तो काम पूरा हो जाता।

वर्तमान काल के भेद

वर्तमान काल के तीन भेद होते हैं-

·         सामान्य वर्तमान

·         अपूर्ण वर्तमान काल

·         संदिग्ध वर्तमान काल।

सामान्य वर्तमान काल  क्रिया के रूप से क्रिया का वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का पता चले, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-ओजस्व खेलता है। अजीत पढ़ता है।


अपूर्ण वर्तमान काल  क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल में उसके पूर्ण न होने का बोध हो, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं; जैसे- वह विद्यालय जा रहा है।


संदिग्ध वर्तमान  क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है; जैसे- अंशु आ रही होगी।

भविष्यत काल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया आने वाले समय में होगी, उसे भविष्यत काल कहते हैं: जैसे- लड़का पुस्तक पढ़ेगा। अंशु दिल्ली जाएगी। भविष्यत काल के दो भेद होते हैं-

·         सामान्य भविष्यत काल

·         संभाव्य भविष्यत काल।

(i) सामान्य भविष्यत् काले  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया का व्यापार आने वाले समय में सामान्य रूप से होगा, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।


(ii)
संभाव्य भविष्यत् काल  क्रिया के जिस रूप से किसी काम के भविष्य में होने की संभावना प्रकट हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं; जैसे- शायद वर्षा होगी।

 

अभ्यास कार्य

पुस्तक पेज नम्बर ११६ में प्रश्न ३,,,६ को हल करके नोट बुक में लिखना है।

वर्कबुक लिंक

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Kaal/AS_WB_AS_CB_VII_Hind_Kaal.pdf

TEXT BOOK LINK

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Kaal/TSD_CB_VII_Hind_Kaal.pdf


 

 

Friday, January 22, 2021

STD 7TH HINDI (लोकोक्तियाँ)

 

 लोकोक्तियाँ

लोकोक्तियाँ वाक्यांश न होकर एक संपूर्ण वाक्य होता है। अपने कथन पर बल देने के लिए लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है। लोकोक्ति का प्रयोग करने से भाषा में सजीवता आती है तथा वह आकर्षक बनती है।

प्रचलित लोकोक्तियों के कुछ अन्य उदाहरण


1.      आ बैल मुझे मार- (स्वयं विपत्ति को बुलाना)

2.      अंधों में काना राजा- (मूों में थोड़ा बुद्धिमान)

3.      एक पंथ दो काज- (एक समय में दो कार्य की सिद्धि)

4.      उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे- (गलती होते हुए भी न मानना)

5.      ऊँची दुकान, फीका पकवान- (बड़ा दिखावा, पर भीतर से खोखला)

6.      एक अनार, सौ बीमार- (एक चीज के अनेक ग्राहक)

7.      कंगाली में आटा गीला- (मुसीबत में मुसीबत आ पड़ना)

8.      कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली- (बराबर के न होना)

9.      खोदा पहाड़, निकली चुहिया- (प्रयत्न अधिक लाभ कम)

10.  घर का भेदी लंका ढाए- (आपस की फूट से हानि होती है)


    Workbook link

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/AS_WB_CB_VII_Hindi_Lokoktiyan.pdf

 

1.      

STD 7TH HINDI (रहीम के दोहे)

 रहीम के दोहे


 

शब्दार्थ

१ साँचे-सच्चा

२ मीत- साथी

३ मोल-कीमत

४ माँगन-माँगना

रीत - तरीका

६ जस - यश, ख्याति

७ मुक्ताहार-मोतियो का हार

८ सुजन-अच्छे लोग

 पर काज = दूसरो के लिए

१० टका-रूपया

पी.पी.टी लिंक

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Rahim%20ke%20dohe/CB_VII_Hindi_Rahim%20ke%20dohe.pdf

 

बर्कबुक लिंक

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Rahim%20ke%20dohe/AS_WB_CB_VII_Hindi_Rahim%20ke%20dohe.pdf

किताब की लिंक

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Rahim%20ke%20dohe/TSD_CB_VII_Hindi_Rahim%20ke%20dohe.pdf

लिखित कार्य

प्रश्न क,ख,ग,घ के उत्तर नोट बुक में लिखना है।

Wednesday, January 13, 2021

lesson 8 notes

 

1.    Les prepositions

1)    Sur – on / sous –under

2)    Devant, en face de – in front of / derrière – behind

3)    Dans – in / hors de – out of

4)    Près de, à côté de – near/ loin de – far

5)    Avant – before / après – after

6)    Avec – with / sans – without

7)    Pour – for / contre – against

8)    Au-dessus de – above / au-dessous de – below

9)    A droite de – to the right of / àgauche de – to the left of

10)           Autour de – around

11)           Au bord de – on the bank of

12)           Au fond de – at the end/bottom of

13)           Au bout de – at the tip of

14)           Depuis – since

15)           Chez – to someone’s house

16)           Entre – between

17)           Parmi – among

18)           Vers – towards

19)           Sauf – except

20)           Jusqu’à – upto/till

21)           Pendant – during

22)           Par – by

23)           Tout droit – straight ahead

24)           Malgré – inspite of

25)           Au coin de – in the corner of

 

Vocab of the lesson

A.    Les pièces – rooms

1)    Le salon – drawing room

2)    La cuisine – kitchen

3)    La salle à manger – dining room

4)    La chambre/ la chambre à coucher – bedroom

5)    La salle de bains - bathroom

6)    Les toilettes – toilet

7)    Le grenier – attic

8)    La cave – basement

9)    Le couloir – passage

10)           Le balcon – balcony

11)           L’escalier – staircase

B.    Les meubles

1)    Le salon –

1)    Le canapé/le divan – sofa

2)    Le tapis – carpet

3)    La table basse – coffee table

4)    Le fauteuil – armchair

5)    Le tableau – painting

6)    La télévision

7)    La lampe – lamp

2)    La cuisine –

1)    La cuisinière – stove

2)    Le four à micro-ondes – microwave

3)    Le placard – cabinet

4)    La poubelle – dustbin

5)    Le réfrégirateur – refridgerator

6)    L’evier – kitchen sink

7)    Le robinet – tap

3)    La chambre/ la chambre à coucher –

1)    Le lit – bed

2)    L’oreiller (m) – pillow

3)    L’armoire (f) – cupboard

4)    La table de nuit – side table

5)    Le drap – bed spread

6)    La couverture – blanket

7)    La commode – chest of drawers

8)    Le climatiseur – A.C.

9)    Le ventilateur – fan

10)                       Le matelas – mattress

11)                       La table – table

12)                       La chaise - chair

4)    La salle de bains –

1)    La douche – shower

2)    Le lavabo – sink/ wash basin

3)    La baignoire – bathtub

Note – To describe any room/your room use prepositions /possessive adjectives and above vocab suitably .

You can start your sentence with « Il y a – There is/are »

e.g. Il y trois chambres dans ma maison.

 

 

 


Friday, January 8, 2021

STD 7TH HINDI(विशेषण)

 

विशेषण

 संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।जैसे-

सेब मीठे होते हैं।

गुलाब लाल है।

विशेषण के भेद

1.     गुणवाचक विशेषण

2.     संख्यावाचक विशेषण

3.     परिमाणवाचक विशेषण

4.     सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण।

1. गुणवाचक विशेषण
जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग या आकार, आदि का बोध हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे आम मीठा है।

2. संख्यावाचक विशेषण
जिस विशेषण से संख्या का पता चले उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे- तीन, पाँच, चार, आठ, दस आदि।
संख्यावाचक विशेषण के दो उपभेद हैं

·         निश्चित संख्यावाचक

·         अनिश्चित संख्यावाचक

(i) निश्चित संख्यावाचक जिन विशेषण शब्दों से निश्चित संख्या का बोध होता है, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे- पाँच छात्र, पाँच गाएँ, दस आम, एक दर्जन केले आदि।
(ii)
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण जिन विशेषण शब्दों से निश्चित संख्या का बोध न हो, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे- कुछ लड़के, थोड़े पैसे, बहु-पुस्तकें।

3. परिमाणवाचक विशेषण
जो विशेषण अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण के विषय में जानकारी देते हैं, परिमाणवाचक विशेषण कहे जाते हैं। परिमाणवाचक विशेषण भी निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं
(i)
निश्चित परिमाणवाचक जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु की निश्चित मात्रा का ज्ञान हो, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-

·         बाज़ार से दस किलो आटा ले आओ।

·         चार लीटर दूध देना।

(ii) अनिश्चित परिमाणवाचक-जिन विशेषण शब्दों से वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध न हो, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-

·         कुछ कपड़ा मुझे दे दो।

·         थोड़ा सा दूध लेकर जाओ।

4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण
जो सर्वनाम शब्द संज्ञाओं से पहले आकर उनकी ओर संकेत करते हैं, उन्हें संकेतवाचक विशेषणकहते हैं; जैसे- ये आम, वह कमीज, ये विशेषण सर्वनाम से बने हैं, अतः इन्हें सार्वनामिक विशेषण भी कहते हैं। गुण या दोष की तुलना करने को विशेषण की अवस्थाएँ कहा जाता है। विशेषण की अवस्थाएँ हैं, क. मूलावस्था ख. उत्तरावस्था ग. उत्तमावस्था।

अभ्यास-कार्य

व्याकरण पुस्तक पेज नम्बर १०३ में प्रश्न १ और ३ को हल करके लिखना है।

WORK BOOK LINK

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Visheshan/TSD_CB_VII_Hindi_Visheshan.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Visheshan/TSD_CB_VII_Hindi_Visheshan.pdf