Friday, January 8, 2021

STD 7TH HINDI (सर्वनाम)

 सर्वनाम

 


 

  जिन शब्दों को संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है  उन्हें सर्वनाम कहते हैं |

 

 

सर्वनाम के भेद

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

– जो सर्वनाम शब्द बोलने वाले ,सुनने वाले या जिसके बारे में बात की जाए उसके लिए प्रयोग किए जाते हैं उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे मैं, हम, वह, वे, तू, तुम, तुम्हें, आप, उसे, उसकी आदि |

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

(क) उत्तम पुरुष
(
ख) मध्यम पुरुष
(
ग) अन्य पुरुष

(क) उत्तम पुरुष – मैं, हम, मैंने, हमें, हमने आदि।

जैसे मैं सत्य बोलता हूं।
हम चलेंगे।

(ख) मध्यम पुरुषतू तुम, आप, आपने, तूने आदि।

जैसे तुम पढ़ा करो।
तू आ भी जा।

(ग) अन्य पुरुष – वह,वे, वह, ये, उनसे, यह, उन्होंने, इन्होंने, इन्हें, उन्हें, इनसे, उसे, उससे आदि।

जैसे वह खेलेगा।
उन्होंने पत्र लिखा है।
वे उधर जा रहे थे।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्तिका पता चलता है,उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे यह मेरी कमीज है।
यह मोहन का मकान है।




3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध न होउसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे- कोई दरवाजे पर खड़ा है।
किसी ने कूड़ा फेंका है।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है |

जैसे- तुम्हारे पिताजी का नाम क्या है ?
शादी में कौन जाएगा ?

5. संबंधवाचक सर्वनाम

जो शब्द एक सर्वनाम का दूसरे सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट करते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे- जो मेहनत करता है, वह सफल होता है।
जिसकी लाठी, उसकी भैंस।

6. निजवाचक सर्वनाम

जहाँ कर्ता के लिए अपना, अपनेआप, स्वयं, खुद या आप शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है |

जैसे – मैं अपना काम अपने-आप करता हूं।
मैंने उत्तर स्वयं निकाला।

 

अभ्यास कार्य

 व्याकरण पुस्तक की पेज नम्बर ९६ में प्रश्न २ और ४ को हल करके नोट में लिखना है।

 WORK BOOK LINK

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Sarvnaam/TSD_CB_VII_Hindi_Sarvnam.pdf


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VII/Hindi/Term%202/Sarvnaam/AS_WB_CB_VII_Hindi_Sarvnam.pdf

No comments:

Post a Comment