Wednesday, January 12, 2022

क्रिया

 

जिस शब्द से  किसी काम  के होने या करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते है |

जैसे-

o    1. पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।

o    2. पेड़ टूट गया है।

o    3. खरगोश गाजर खा रहा है।

क्रिया भेद

क्रिया के निम्नलिखित दो भेद हैं:

o    1. अकर्मक क्रिया

o    2. सकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया के भेद

सकर्मक क्रिया के निम्नलिखित दो भेद हैं:

o    (क) एककर्मक क्रिया

o    (ख) द्विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया

जिन क्रियाओं का एक ही कर्म होता है, एककर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे:

1.        वह पुस्तक पढ़ता है।

2.        यहाँ पुस्तकएक ही कर्म है।

द्विकर्मक क्रिया

जिन सकर्मक क्रियाओं के दो कर्म हों, उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे:
पिता ने पुत्र को पुस्तक पढ़ाई।
यहाँ पुत्रऔर पुस्तकदो कर्म हैं।

प्रयोग और संरचना की दृष्टि से क्रिया के भेद

प्रयोग और संरचना की दृष्टि से क्रियाएँ छह प्रकार की होती हैं:

o    (क) प्रेरणार्थक क्रिया

o    (ख) संयुक्त क्रिया

o    (ग) नामधातु क्रिया

o    (घ) कृदंत क्रिया

o    (ङ) सामान्य क्रिया

o    (च) पूर्वकालिक क्रिया

 

अभ्यास -कार्य

व्याकरण -संसार किताब में पेज नंबर १०९ और ११० से प्रश्न नंबर २,,,५ और ६ को हल करकर नोटबुक में लिखना है |


No comments:

Post a Comment