Showing posts with label HINDI. Show all posts
Showing posts with label HINDI. Show all posts

Saturday, February 12, 2022

रहीम के दोहे

      


          दिए गए प्रश्नो के उत्तत अपने शब्दों में लिखिए |


      

1.     सुजान लोग संपत्ति क्यों संग्रह करते हैं?

2.     रहीम किसका तिरस्कार न करने के लिए कहते हैं?

3.     कौन अपनी प्रशंसा नहीं करते हैं?

4.     कबीर सरोवर के बारे में क्या कहते हैं?

5.     रहीम ने सज्जनों के बारे में क्या कहा है? सोदाहरण समझाइए।

6.     छोटे लोगों के महत्व को रहीम ने कैसे व्यक्त किया है?

7.     हीरे के बड़प्पन को रहीम ने कैसे बताया है

8. वृक्ष और सरोवर किस प्रकार दूसरों की भलाई करते हैं?

9. रहीम के दोहों से हमें क्या सीख मिलती है?

Wednesday, February 9, 2022

काल

         

 दिए गए वाक्यों के काल भेद पहचानकर उनका नाम लिखिए |

·         श्रीराम ने रावण को मारा।   

·         वर्षा हो रही थी।

·         यदि तुम आए होते तो काम पूरा हो जाता।

·         अजीत पढ़ता है।

·         वह विद्यालय जा रहा है।

·         लड़का पुस्तक पढ़ेगा।

·         शायद वर्षा होगी।

·         काल के भेद होते हैं ?

·         क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के अभी-अभी पूरा होने का पता चलेवह कहलाता है|

·         जो काम हो रहा होउसका काल होता है?

·         कोमल पाठ याद करती है – वाक्य वर्तमान काल के किस भेद से संबंधित है|

·         किसान फ़सल काट चुका था-वाक्य भूतकाल के किस भेद से संबंधित है?

| व्याकरण पुस्तक पेज नंबर ११६ से प्रश्न ३ को हल करके नोटबुक में लिखिए |


    


          

·      

Wednesday, January 12, 2022

क्रिया

 

जिस शब्द से  किसी काम  के होने या करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते है |

जैसे-

o    1. पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।

o    2. पेड़ टूट गया है।

o    3. खरगोश गाजर खा रहा है।

क्रिया भेद

क्रिया के निम्नलिखित दो भेद हैं:

o    1. अकर्मक क्रिया

o    2. सकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया के भेद

सकर्मक क्रिया के निम्नलिखित दो भेद हैं:

o    (क) एककर्मक क्रिया

o    (ख) द्विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया

जिन क्रियाओं का एक ही कर्म होता है, एककर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे:

1.        वह पुस्तक पढ़ता है।

2.        यहाँ पुस्तकएक ही कर्म है।

द्विकर्मक क्रिया

जिन सकर्मक क्रियाओं के दो कर्म हों, उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे:
पिता ने पुत्र को पुस्तक पढ़ाई।
यहाँ पुत्रऔर पुस्तकदो कर्म हैं।

प्रयोग और संरचना की दृष्टि से क्रिया के भेद

प्रयोग और संरचना की दृष्टि से क्रियाएँ छह प्रकार की होती हैं:

o    (क) प्रेरणार्थक क्रिया

o    (ख) संयुक्त क्रिया

o    (ग) नामधातु क्रिया

o    (घ) कृदंत क्रिया

o    (ङ) सामान्य क्रिया

o    (च) पूर्वकालिक क्रिया

 

अभ्यास -कार्य

व्याकरण -संसार किताब में पेज नंबर १०९ और ११० से प्रश्न नंबर २,,,५ और ६ को हल करकर नोटबुक में लिखना है |


पनडुब्बा जहाज

 


शब्दार्थ

१ आविष्कार-खोज

२ सुपुर्द-सौंपना

३. विकत प्रहार-भयंकर आक्रमण

४.खिल्ली-मज़ाक

५.चुस्त-दुरुस्त-जो अच्छी दशा में हो

६. परिणत-बदलना

७. सुयोग-अवसर

८. गैर-मुमकिन-असंभव

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर अपने शब्दों में लिखिए |

प्रश्न-१ पनडुब्बा जहाज का मूलभूत सिद्धांत क्या है ?

प्रश्न -२ इस पाठ से हमें क्या शिक्षा प्राप्त होती है ?

प्रश्न-३ जॉन.पी.होलेंड का अपने शब्दों में संक्षिप्त  परिचय दीजिए| |

 


Saturday, January 8, 2022

लोकोक्तियाँ

 

       

       

निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दीजिए:

1.      खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

2.      घर का भेदी लंका ढाए।

3.      जिसकी लाठी उसकी भैंस।

उपर्युक्त वाक्यों में जीवन की या अनुभवजन्य कुछ सत्य बातें कही गई हैं। बोलते समय अक्सर लोग इसका प्रयोग करते हैं व इससे मिलती-जुलती दशा पर व्यंग्य करते हैं या उससे सीख लेते हैं। जनसाधारण में प्रचलित कहावतें ही लोकोक्तियाँ कहलाती हैं। लोकोक्तियाँ भी मुहावरे की तरह विशेष अर्थ प्रकट करती हैं। लोकोक्तियाँ वाक्यांश न होकर एक संपूर्ण वाक्य होता है। अपने कथन पर बल देने के लिए लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है। लोकोक्ति का प्रयोग करने से भाषा में सजीवता आती है तथा वह आकर्षक बनती है।

दी गई लोकोक्तियों का वाक्य में प्रयोग करें

1.      आ बैल मुझे मार- (स्वयं विपत्ति को बुलाना)

2.      अंधों में काना राजा- (मूों में थोड़ा बुद्धिमान)

3.      एक पंथ दो काज- (एक समय में दो कार्य की सिद्धि)

4.      उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे- (गलती होते हुए भी न मानना)

5.      ऊँची दुकान, फीका पकवान- (बड़ा दिखावा, पर भीतर से खोखला)

6.      एक अनार, सौ बीमार- (एक चीज के अनेक ग्राहक)

7.      कंगाली में आटा गीला- (मुसीबत में मुसीबत आ पड़ना)

8.      कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली- (बराबर के न होना)

9.      खोदा पहाड़, निकली चुहिया- (प्रयत्न अधिक लाभ कम)

10.  घर का भेदी लंका ढाए- (आपस की फूट से हानि होती है)

विशेषण

 





Wednesday, November 17, 2021

कारक

    कारक

 

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य में आए अन्य सभी शब्दों से जाना जाए, उसे कारक कहा जाता है।
कारक को प्रकट करने के लिए संज्ञा या सर्वनाम के साथ जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें विभक्ति चिहन या परसर्ग कहते हैं। परका अर्थ है बाद। कारक चिह्न संज्ञा या सर्वनाम के बाद जुड़ते हैं। कारक के निम्नलिखित आठ भेद हैं|

दिए गए वाक्य में कारक पहचानकर उसका प्रकार बताइए|

      1  हे ईश्वर ! मेरा काम पूरा कर देना ।
      2 अरे! उधर तेज़ धार में मत जाना।

 3 आयुष ने पुस्तक पढ़ी।

 4 ओजस्व ने आयुष को पुस्तक दी।

           5  यह घर अंशु का है|

           6  नेहा के पिता लेखक हैं।

           7  पतीले में दूध रखा है। रस्सी पर कपड़े सूख रहे हैं।

           8   विनोद की बहन अच्छा नाचती है।

           9  मनोज ने ओजस्व के लिए खिलौने लाए।

          10  माताजी ने खाना खाया।

          11 अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए।

          12  रोगी के लिए दवाई ले आओ।     

          13  अमन ने इस अभ्यास को अच्छी तरह पढ़ा है।

          14  मैं यह उपहार अपने अध्यापक के लिए लाया हूँ।

          15  गंगा-यमुना हिमालय से निकलती हैं।

          16  मेरी जेब में बीस रुपये हैं।

     17 मयंक अमित से बुद्धिमान है।


Tuesday, October 26, 2021

वचन

 


शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं|

  वचन दो भेद होते हैं|

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

कुछ विशेष नियम

  1. संज्ञा के अतिरिक्त सर्वनाम शब्दों के भी वचन बदलते हैं।
  2. द्रव्यवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा का प्रयोग एकवचन के रूप में होता है।
  3. आदर देने के लिए सदैव बहुवचन को प्रयोग किया जाता है।
  4. कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- आँसू, दर्शन, हस्ताक्षर आदि।
  5. कुछ शब्द सदा एक वचन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं; जैसे- बारिश, पानी, दूध आदि।
  6. संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के वचन बदलने पर क्रिया का रूप भी बदल जाता है।
दिए गए शब्दों का वचन बदलिए |
कथा
शाखा
क्रिया
कुर्सी
निधि
वस्तु
नेता
कर्मचारी
सैनिक
प्रजा
गुरु
आप
धेनु
वधू
कविता










Monday, October 25, 2021

छोटा जादूगर

 


शब्दार्थ


 

1-   1-  कल-निनाद -नदी बहने की सुन्दर आवाज़

 2-पथ्य-बीमार का भोजन

3-विषाद-दु:ख

4- सुरम्य-सुन्दर

5-जीविका-कमाई

6-कमलिनी-कमल का फूल

7-अस्ताचलगामी-अस्त होने की ओर अग्रसर

8-निकम्मा-बेकार

दिए गए प्रश्नो के उत्तर लिखिए।

प्रश्न-1   लेखक ने छोटे जादूगर की झोंपड़ी में क्या देखा?

प्रश्न- 2  कहानी के आधार पर छोटे जादूगर की दशा का वर्णन कीजिए।

प्रश्न-3   छोटे जादूगर के स्थान पर आप होते तो माँ के लिए क्या-क्या करते और कैसे?

प्रश्न-4  लेखक ने छोटे जादूगर को कैसी वेश-भूषा में देखा?

प्रश्न-5   छोटे जादूगर ने लेखक की श्रीमती के कहने पर अपना खेल किस प्रकार दिखाया?

Friday, September 3, 2021

पत्र-लेखन (अनौपचारिक )

 

बहन की शादी के लिए निमंत्रण पत्र


शास्त्री नगर,
दिल्ली।
दिनांक -15-06-2019

प्रिय मित्र राहुल,
मधुर स्मृतियाँ।

मैं यहाँ कुशल हूँ, आशा है वहाँ पर भी सभी कुशल होंगें। तुम्हे जानकार बड़ी खुशी होगी कि मेरी बहन रूचि का विवाह अगस्त14 को तय हुआ है। आप इस समारोह में सादर आमंत्रित है। बारात दिल्ली में 15 सितम्बर को 8.00 बजे आयेगी। दुल्हन का पति एक डाक्टर है। वह स्वभाव में बहुत अच्छा है। मैं अपने सारे दोस्तों को अपनी बहन के विवाह समाहरोह में बुला रहा हूँ। हमने यह तय किया है कि विवाह समारोह को ओरचीड गार्डन में मनाये।
मैं आशा करता हूँ कि तुम इस विवाह समारोह में अपने परिवार के साथ जरूर आओगे। अंकल और आंटी को मेरी तरफ से प्रणाम कहना। दीपक को मेरा प्राय देना। मुझे तुम्हारी प्रतीक्षा रहेगी।

तुम्हारा मित्र
विनोद।

 

अभ्यास-कार्य

दादा जी को शहर में बढ़ते हुए प्रदूषण की जानकारी देते हुए पत्र लिखिए|